HEADLINES


More

फरीदाबाद में बिजली विभाग के JE और 2 लाइनमैन रिश्वत लेते गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Monday, 8 June 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बिजली विभाग के एक जूनियर इंजीनियर (JE) और दो लाइनमैन को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर उपभोक्ता दुष्यंत सैनी से बिजली मीटर की क्षमता बढ़ाने के बदले अवैध रूप से पैसे मांगने का आरोप है।

जानकारी के अनुसार, सेक्टर-15A स्थित बिजली कार्यालय के कर्मचारी क्षेत्र में निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। जांच के दौरान एक लाइब्रेरी में बिजली खपत के मुकाबले कम क्षमता का मीटर लगा मिला। इस पर विभागीय कार्रवाई का हवाला देते हुए संबंधित उपभोक्ता से संपर्क किया गया।

आरोप है कि मामले को निपटाने और मीटर का लोड बढ़ाने के बदले कर्मचारी पक्ष ने पैसों की मांग की। शिकायतकर्ता ने उनकी मांग के अनुसार पहले 3 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए, जबकि बाकि 8 हजार रुपए कैश देने की बात तय हुई थी।

उपभोक्ता ने पूरे मामले की जानकारी एंटी करप्शन ब्यूरो को दे दी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने योजना बनाकर कार्रवाई की। तय कार्यक्रम के तहत जब शिकायतकर्ता सेक्टर-15ए कार्यालय में नकद राशि देने पहुंचा, तो मौके पर मौजूद टीम ने कार्रवाई करते हुए जेई शोकीन खान और दो लाइनमैन अरूण नरेन्द्र को हिरासत में ले लिया।


एसीबी अधिकारियों के अनुसार मामले में शामिल एक अन्य कर्मचारी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार से संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। ब्यूरो यह भी पता लगाने में जुटी है कि क्या इस तरह की वसूली पहले भी की जाती रही है।

No comments :

Leave a Reply