HEADLINES


More

फरीदाबाद में नकली नोट छापते IT इंजीनियर अरेस्ट

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 30 June 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद में पुलिस ने एक आईटी इंजीनियर को नकली नोट छापते हुए अरेस्ट कर लिया। इंजीनियर दो दिन से होटल में ठहरा हुआ था, लेकिन ताला लगाकर गायब हो गया। होटल कर्मचारियों ने शक होने पर पुलिस को बुला लिया।

पुलिस ने होटल का रुम खोलकर तलाशी ली तो मौके से एक लैपटॉप, एक प्रिंटर, नोट छापने में इस्तेमाल होने वाले विशेष कागज, 500 रुपए का एक नकली नोट और 100 रुपए के 10 नकली नोट मिले। इसके बाद पुलिस ने होटल में जमा की गई आईडी से पता किया तो इंजीनियर अपने घर पर मिला, जहां से उसे अरेस्ट कर लिया गया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी नोएडा की एक कंपनी में 34 लाख के सालाना पैकेज पर नौकरी कर रहा था। उसके माता-पिता भी सरकारी नौकरी में है। फिलहाल, पुलिस युवक की डिटेल खंगाल रही है।


No comments :

Leave a Reply