हरियाणा के पंचकूला नगर निगम में 79.46 करोड़ रुपए के फंड घोटाले में गिरफ्तार IAS अधिकारी राम कुमार सिंह को CBI की विशेष कोर्ट ने 3 दिन के रिमांड पर सौंपा है। उनके साथ पंचायत विभाग के तत्कालीन सुपरिंटेंडेंट प्रिंस शर्मा का भी रिमांड मंजूर किया गया है। एजेंसी ने
दोनों को गुरुवार को अरेस्ट किया था।
कोर्ट में CBI ने तर्क दिया कि आरोपियों के मोबाइल फोन से जुड़े महत्वपूर्ण संदेश और संचार रिकॉर्ड गायब मिले हैं। साथ ही, राम कुमार सिंह जैसे वरिष्ठ अधिकारी का प्रभाव गवाहों और अन्य संबंधित व्यक्तियों पर पड़ सकता है।
CBI से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, आरके सिंह दुबई में बेटे के खाते में भेजी गई ₹2.5 करोड़ रकम, करनाल में खरीदी गई 15 एकड़ कृषि भूमि और कुछ बेनामी संपत्तियां पर संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए।
इधर, इसी साल जनवरी में सरकारी पोर्टल पर आरके सिंह ने अपनी कुल संपत्ति 3.2 करोड़ दशाई है। जिसमें से ज्यादा संपत्ति पैतृक दिखाई। हालांकि पत्नी को फैमिली मेंबर्स के साथ पेट्रोल पंप, बीयर फैक्ट्री, रेस्टोरेंट की मालकिन बताया है।

No comments :