HEADLINES


More

प्रशिक्षणाधीन आईएएस अधिकारी मुस्कान श्रीवास्तव ने किया जिला रेडक्रॉस सोसायटी, फरीदाबाद का भ्रमण

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 10 June 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 प्रशिक्षणाधीन आईएएस अधिकारी सुश्री मुस्कान श्रीवास्तव ने आज जिला रेडक्रॉस सोसायटी, फरीदाबाद के कार्यालय का भ्रमण किया। इस अवसर पर जिला रेडक्रॉस सोसायटी, फरीदाबाद के सचिव बिजेन्द्र सौरोत ने उनका स्वागत करते हुए  सोसायटी द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी, स्वास्थ्य एवं मानव सेवा संबंधी गतिविधियों की विस्तृत जानका


री प्रदान की। उन्होंने  बताया कि जिला रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा रक्तदान शिविरों का आयोजन, प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण, आपदा प्रबंधन, नशा मुक्ति जागरूकता अभियान, स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रमों सहित विभिन्न सामाजिक एवं मानवीय सेवाएं निरंतर संचालित की जा रही हैं। उन्होंने सोसायटी की उपलब्धियों एवं भविष्य की योजनाओं से भी अवगत कराया।

सुश्री मुस्कान श्रीवास्तव ने रेडक्रॉस द्वारा समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों के लिए किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की तथा जनहित के ऐसे प्रयासों को समाज के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।
इस दौरान पुरुषोत्तम सैनी, उपाधीक्षक, जिला रेडक्रॉस सोसायटी, फरीदाबाद एवं विमल खंडेलवाल, संरक्षक,  रेडक्रॉस सोसायटी ,अनिल दलाल ,खादी व ग्रामोद्योग अधिकारी भी उपस्थित रहे।

No comments :

Leave a Reply