//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद 18 जून - नेहरू कॉलोनी बचाओ संघर्ष समिति का धरना आज चौथे दिन भी जारी रहा। आज के धरने की अध्यक्षता बलबीर सिंह,देवकी, विजेंद्र, लक्ष्मी ने संयुक्त रूप से की। धरने पर बैठे नेहरू कॉलोनी के निवासियों को अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कामरेड इंद्रजीत सिंह ने संबोधित किया। उन्होंने नेहरू कॉलोनी में प्रशासन द्वारा की गई तोड़फोड़ की कठोर शब्दों में निंदा की। उन्होंने बताया कि भूमि अधिग्रहण कानून 2013 में किसी भी विकास कार्य
के लिए यदि भूमि का अधिग्रहण सरकार के द्वारा किया जाता है। तो पहले उस जमीन में बसे लोगों को दूसरे स्थान पर मकान बनाकर दिए जाने का प्रावधान है। यहां पर सरकार ने सभी पहलुओं पर ध्यान देना चाहिए था। लेकिन ऐसा नहीं किया गया। एक तरफा कार्रवाई करके आधी रात को पहले धार्मिक स्थलों को तोड़ा गया। उसके बाद दूसरे दिन लोगों के घर तोड़ दिए गए। जिन लोगों के घर तोड़े गए वह लोग यहां पर 50 वर्ष पहले से रह रहे थे। सरकार को तोड़े गए लोगों के मकान बनाकर देने चाहिए और उन्हें मुआवजा प्रदान करना चाहिए भविष्य में तोड़फोड़ नहीं हो इसकी भी गारंटी सरकार को देनी चाहिए क्योंकि यह जमीन पुनर्वास विभाग की है। उन्होंने सरकार से तोड़फोड़ की कार्रवाई पर तुरंत प्रतिबंध लगाने की मांग की। उन्होंने नेहरू कॉलोनी में जाकर इस मंजर को देखा। उन्होंने पीड़ित परिवारों से भी मुलाकात की। जिन लोगों के मकान तोड़े गए उन्होंने आप बीती बताई । उन्होंने कहा कि जिस दिन से मकान टूटे हैं। उस दिन से हम काफी परेशान है। पूरा परिवार सड़कों पर आ गया है। कहीं पर किराए के लिए मकान भी नहीं मिल रहा है। क्योंकि महंगाई बढ़ रही है। मकान मालिक अधिक किराया ले रहे हैं। सरकार के द्वारा नशा बेचने के बहाने मकानों को गिरा देना उचित नहीं है। उन्होंने निगम प्रशासन से तोड़फोड़ को बंद करने की मांग की। आज के धरने को देवा भड़ाना, वीरेंद्र सिंह डंगवाल, नवल सिंह, पूनम , नरेश कुमार, आकाश, विजेंद्र सिंह, नरेश, नीता, वीना,हरीश, राम सिंह, सोनू डॉ लाल सिंह, राजू, संतरा, पूनम, नीता ,देवकी, गीता बलबीर, आदि ने भी संबोधित किया।

No comments :