HEADLINES


More

हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन ने ‌तैयार की आंदोलन की रूपरेखा

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 10 June 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद 10 जून -


हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन ने ‌ तैयार की आंदोलन की रूपरेखा। आगामी 15- 16 जून को मांगों के समर्थन  में ‌तीनों विभागों के कार्यकारी अभियंताओं के कार्यालयों पर  ‌ धरने दिए जाएंगे। इसके बाद 4 जुलाई को सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी के आवास का भिवानी में घेराव किया जाएगा।16 जुलाई को ‌ लोक निर्माण और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के मंत्री श्री रणबीर गंगवा के हिसार आवास पर राज्य ‌ स्तरीय प्रदर्शन ‌ किया जाएगा। इसमें फरीदाबाद से सैकड़ो कर्मचारी भाग लेंगे। यह निर्णय आज नहर कॉलोनी परिसर ‌ सेक्टर 16 में संपन्न हुई ‌ जिला कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता श्री जगदीश चंद्र चैयरमेन ने की।‌ जबकि संचालन जिला प्रधान देवी सिंह ने किया। इस अवसर पर राज्य कमेटी के उप प्रधान राकेश तंवर और उपकोषाध्यक्ष हितेश शर्मा तथा पूर्व राज्य प्रधान वीरेंद्र सिंह डंगवाल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। ‌‌ उन्होंने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए राज्य सरकार पर लोक निर्माण विभाग के कर्मियों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि हाल ही में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री ने ग्रामीण पेयजल योजनाओं के संचालन और रखरखाव तथा रिवेन्यू एकत्रित करने का अधिकार ग्राम पंचायतों को देने का निर्णय लिया है। सरकार के इस फैसले का यूनियन डटकर विरोध करेगी।‌ यूनियन विभाग का निजीकरण नहीं होने देगी क्योंकि पहले ही पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग की सेवाओं को दूसरे विभागों के हवाले किया जा चुका है। सरकार और अधिकारी मिलकर जन सेवाओं की विभागों का निजीकरण और ठेका प्रथा को लागू करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि तीनों विभागों में रेगुलर कर्मचारियों के हजारों पद खाली हैं लेकिन सरकार नियमित भर्ती नहीं कर रही है। सड़कों पर पैच वर्क करने का काम भी ठेकेदारों से ही करवाए जा रहे हैं। भवन और निर्माण विभाग की यांत्रिक वर्कशॉप को बंद कर दिया गया है। कमोबेश ऐसे ही हालात सिंचाई विभाग के मैकेनिक डिवीजन का है। इसमें बरसाती पानी की निकासी के लिए मोटर और पंप तक विभाग द्वारा नहीं खरीदे जा रहे हैं। सभी काम बाहर से करवाए जाते हैं। यूनियन ने ‌ सरकार से पीडब्ल्यूडी के तीनों विभागों में ‌ हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत कार्यरत कर्मचारियों सहित, सभी प्रकार के जल कर्मियों, टर्म अप्वाइंटी,और पंचायती टूयूब वैल ऑपरेटरों को रैगुलर करने,‌‌एल टी सी  का भुगतान करने,‌ कैनाल गार्ड और मेट को ‌ तृतीय श्रेणी का कर्मचारी घोषित करने, ‌ तकनीकी पदों पर कार्यरत कर्मचारियों को उच्चतम वेतनमान देने, ‌‌ जोखिम का काम करने वाले कर्मचारियों को जोखिम भत्ता देने, ‌ स्टाफ क्वार्टर्स का निर्माण करने,‌ ग्रुप डी के कर्मचारियों को ग्रुप सी में पदोन्नति करने,‌ सभी रिक्त पदों को तत्काल भरने की मांग की है। आज की बैठक को जिला सचिव राजकुमार, पब्लिक हेल्थ के प्रधान कुंवर पाल, सचिव अजीत सिंह,उप प्रधान मोहनलाल शर्मा, सिंचाई ब्रांच के प्रधान जितेंद्र भडाना,मैकेनिकल ब्रांच के प्रधान अमित कुमार,लोक निर्माण ब्रांच के प्रधान कपी,‌ राजेश नागर,  बाबूलाल, कपिल राजकुमार ,देवेंद्र इलेक्ट्रिकल, पंकज शर्मा, कन्हैयालाल वर्मा ,खुर्शीद शहाबुद्दीन, डालचंद ने भी सम्बोधित किया।

No comments :

Leave a Reply