फरीदाबाद में नगर निगम द्वारा नेहरू कॉलोनी में की जा रही तोड़फोड़ की कार्रवाई के विरोध में मंगलवार को कॉलोनी के निवासी सेक्टर-12 पहुंचे और प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर पुनर्वास की मांग की। स्थानीय निवासियों का कहना है कि उन्हें हटाने से पहले रहने की वैकल्पिक व्यवस्था की जानी चाहिए।
स्थानीय निवासी शिला ने बताया कि उनका परिवार पिछले कई वर्षों से नेहरू कॉलोनी में रह रहा है। अब प्रशासन द्वारा घर खाली करने के निर्देश दिए जा रहे हैं, जिससे उनके सामने रहने का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि बिना पुनर्वास के लोगों को बेघर करना उचित नहीं है।
स्थानीय निवासी रीना गुप्ता ने कहा कि कॉलोनी में रहने वाले अधिकांश परिवार 30 से 40 वर्षों से यहां रह रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि लोगों पर घर खाली करने का दबाव बनाया जा रहा है और क्षेत्र में पानी व बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं भी बंद कर दी गई हैं
, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासी विनीता ने कहा कि अगर प्रशासन को कॉलोनी हटानी ही थी तो पहले यहां रहने वाले परिवारों के लिए वैकल्पिक आवास की व्यवस्था करनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि अचानक घर खाली करने के आदेश से लोगों में भय और असमंजस की स्थिति बनी हुई है। लेकर

No comments :