HEADLINES


More

मानसिक रूप से कमजोर युवक को बना रखा था बंधुआ मजदूर, थाना तिगांव टीम ने किया रेस्क्यू, एक गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Friday, 19 June 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद: थाना तिगांव क्षेत्र के अंतर्गत गांव शाहबाद से पुलिस ने एक बंधुआ मजदूर को रेस्क्यू किया है। युवक मानसिक रूप से विकृत था। थाना तिगांव की टीम ने उसको रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कर दिया है तथा एक आरोपित को भी गिरफ्तार कर लिया है। 


पुलिस प्रवक्ता अनुसार 17 जून को थाना तिगांव की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि गांव शाहबाद में 30 वर्षीय युवक को बंधुआ मजदूर बनाकर रखा हुआ है। सूचना पर पुलिस टीम मौका पर पहुंची और ताजपुर निवासी एक युवक को टीम ने रेस्क्यू किया तथा इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया। इस घटनाक्रम के संबंध में युवक के ताऊ के लड़के जसविंद्र की शिकायत पर थाना तिगांव में शाहबाद निवासी एक दंपति पर विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया जाकर कार्रवाई आरंभ की गई। 

उन्होंने आगे बताया कि थाना तिगांव की टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए शाहबाद निवासी जगनलाल को 18 जून को गिरफ्तार कर, शुक्रवार को माननीय न्यायालय में पेश कर एक दिन पुलिस रिमांड पर लेकर आगामी कार्रवाई की जा रही है.....


No comments :

Leave a Reply