HEADLINES


More

मंत्री राजेश नागर के निवास पर खुले दरबार में मिली जनता को राहत

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 21 June 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद।

आज रविवार को हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर खुले दरबार का आयोजन किया गया जिसमें स्थानीय लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। इसमें से अधिकांश का मौके पर निस्तारण कर दिया गया।
यहां पार्षद लाल मिश्रा के साथ आये नहर पा

र स्थित साईं धाम कॉलोनी के निवासियों ने मंत्री राजेश नागर से कहा कि बिजली निगम उनको कनेक्शन उपलब्ध नहीं करवा रहा है जिससे उनको बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उनको बिजली के कनेक्शन उपलब्ध करवाए जाएं। इस पर मंत्री राजेश नागर ने मौके पर बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता को फोन कर कल इन सब लोगों की समस्या को सुनकर व्यवस्था को आगे बढ़ाने का निर्देश दिया। वहीं मलेरना गांव के रामनगर निवासियों ने डीटीपी इंफोर्समेंट द्वारा की जाने वाली तोड़फोड़ से बचाने की गुहार लगाई।  मंत्री राजेश नागर ने डीटीपी अधिकारी को बताया कि इस कॉलोनी का नाम नियमितीकरण के लिए गया हुआ है। जल्द ही कॉलोनी नियमित होने का नोटिफिकेशन जारी होने की संभावना है। इसलिए इस काम में जानकारी लेने के बाद आगे की कार्रवाई करें।

लोगों के साथ आये पार्षद प्रदीप टोंगर ने बताया कि मंत्री राजेश नागर के प्रयास से रामनगर में तोड़फोड़ की गुंजाइश खत्म होने पर लोगों ने खुशी प्रकट की है। उन्होंने बताया कि मंत्री राजेश नागर के घर से कोई खाली हाथ नहीं जाता है। वह सभी को यथासंभव मदद करते हैं। आज भी सैकड़ों गरीब परिवारों के आशियाने पर लटकी तलवार को हटा दिया गया है। जल्द ही कॉलोनी जब नियमित हो जाएगी तो यहां सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी।
इस अवसर पर मंत्री राजेश नागर ने कहा कि सभी लोग सरकार की नीति नियमों का पालन करें और प्रदेश एवं देश के विकास में अपना सहयोग करें। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास में विश्वास रखती है। जनता का भी विश्वास भारतीय जनता पार्टी सरकार को मिल रहा है यही कारण है कि जनता ने तीसरी बार लगातार केंद्र एवं प्रदेश में भाजपा की सरकारों को चुना है। हम जनता के विश्वास को निरंतर कायम रखेंगे।

No comments :

Leave a Reply