//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद 4 जून - सीपीआई एम जिला कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने फरीदाबाद की नेहरू कॉलोनी में जिला प्रशासन द्वारा की जा रही तोड़फोड़ को बंद करने, जिन लोगों के मकान तोड़े गए उन्हें दूसरी जगह पक्के मकान बना कर देने, और नुकसान की भरपाई हेतु पर्याप्त मुआवजा प्रदान करने की मांग को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन तहसीलदार फरीदाबाद को सौंपा। शिष्टमंडल में सीपीआई एम के जिला सचिव वीरेंद्र सिंह डंगवाल जिला कमेटी सदस्य निरंतर पाराशर, ओल्ड फरीदाबाद के ब्रांच
सेक्रेटरी वीरेंद्र पाल के अलावा सुदर्शन, संतु सिंह और धीर सिंह उपस्थित रहे। जिला सचिव ने बताया कि नेहरू कॉलोनी में भारी पुलिस बल की तैनाती में अब तक सैकड़ो घरों को तोड़ दिया गया है। उन्होंने भाजपा सरकार पर संवेदनहीनता का आरोप लगाया । उन्होंने कहा कि नेहरू कॉलोनी के लोगों की सुनवाई किये बगैर ही उनके घरों पर बुलडोजर चला दिए गए। कम से कम उन्हें सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के फैसलों की जानकारी नोटिस के द्वारा देनी चाहिए थी। लेकिन ऐसा नहीं किया गया। लोकतंत्र में लोगों को अपनी बात को रखने का अधिकार है। आज हजारों लोग बेघर हो गए हैं। अभी भी तोड़फोड़ की कार्यवाही जारी है। ऐसे हालातों में गरीब आदमी किस तरह से गुजर - बसर करेगा। उनके आंखों के सामने गाड़ी मेहनत की कमाई से बनाए गए घरों को क्षण भर में धराशाई कर दिया गया। जब यह कॉलोनी 40 वर्ष पहले बसाई जा रही थी। तब प्रशासन ने उनको रोकना चाहिए था। तब पुनर्वास विभाग हरकत में नहीं आया । उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लेकर 11 जून को जिला मुख्यालय पर विरोध होगा।

No comments :