HEADLINES


More

हरियाणा टूरिज्म रिटायर्ड कर्मचारी संघ (संबंधित रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा) के चुनाव संपन्न

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 3 June 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद ( ) 3 जून; 

हरियाणा टूरिज्म रिटायर्ड कर्मचारी संघ (संबंधित रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा) के चुनाव मैगपाई टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स सेक्टर 16

फरीदाबाद में टूरिज्म के पूर्व प्रधान मित्रपाल राणा की अध्यक्षता में संपन्न हुए। चुनाव रिटायर्ड कर्मचारी संघ जिला फरीदाबाद के जिला प्रधान नबल सिंह व जिला सचिव लज्जाराम तथा प्रेस प्रवक्ता सतपाल नरवत की देखरेख में संपन्न हुए। जिसमें सर्वसम्मति से प्रधान रवि शर्मा, उप प्रधान खेमचंद व सतपाल यादव, सचिव गजेंद्र सिंह, सह सचिव ठाकुर सिंह पवार, ऑर्गेनाइजर रूप सिंह तथा कैशियर लक्ष्मी राम को चुना गया है। सर्व कर्मचारी संघ के पूर्व जिला सचिव युद्धवीर सिंह खत्री को जिला प्रधान नबल सिंह ने जिले का सह सचिव नियुक्त किया है। इस मौके पर जिला सचिव लज्जाराम ने कहा कि रिटायर्ड कर्मचारियों के कई मांगे लंबित पड़ी हैं जिनका ज्ञापन सरकार को दिया हुआ है। कैशलेस मेडिकल सुविधा फैमिली,  पेंशनर को LTC , कॉमेडी के गए राशि को 15 साल की बजाय 11 साल में करना, पेंशन में वृद्धि 65 साल में 5% 70 साल में 10% 75 साल में 15% और 80 साल बाद 20% आदि मांगों पर सरकार कोई सुनवाई नहीं कर रही है, जिसके लिए आंदोलन को तेज करने की आवश्यकता है। जिला प्रधान नवल सिंह ने चुने हुए पदाधिकारी को पद तथा गोपनीयता के शपथ दिलाई। चुनाव प्रक्रिया में टूरिज्म के रिटायर्ड साथियों देवेंद्र सिंह विजय कुमार, दिलीप सिंह, हरि सिंह, अशोक कुमार , बाबूलाल,  रेवती सिंह,  जगदीश शर्मा, पन्ता खान,  रमेश चौधरी आदि ने भाग लिया।

No comments :

Leave a Reply