//# Adsense Code Here #//
अवसर फाउंडेशन और फोर्थ वॉल प्रोडक्शंस के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित नाटक “खुशी कहां रहती है?” ने दर्शकों को भावुक करने के साथ-साथ जीवन का महत्वपूर्ण संदेश भी दिया। ईएसआई मेडिकल कॉलेज के सुश्रुत सभागार में आ
योजित इस प्रस्तुति में विविध क्षमताओं वाले बच्चों ने अपने प्रभावशाली अभिनय से यह बताया कि सच्ची खुशी भौतिक वस्तुओं में नहीं, बल्कि अपनी पसंद का कार्य करने और जीवन को सकारात्मक दृष्टिकोण से जीने में निहित होती है।
यह नाटक 20 दिवसीय रंगमंचीय कार्यशाला “नवरंग” के दौरान बच्चों द्वारा तैयार किया गया। मंच पर बच्चों ने न केवल अपनी अभिनय प्रतिभा का प्रदर्शन किया, बल्कि आत्मविश्वास, अभिव्यक्ति, टीमवर्क और भावनात्मक संवेदनशीलता का भी उत्कृष्ट परिचय दिया। उनकी प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ वाओ इंडिया म्यूजिक की अनुपम, रूपा सोम सुंदरम, सपना सूरी, जामिया यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डॉ. सुरेश वर्मा, वरिष्ठ पत्रकार विकास कालिया तथा प्रमोद मिनोचा ने दीप प्रज्वलित कर किया। नाटक का निर्देशन डॉ. अंकुश शर्मा तथा सह-निर्देशन दर्शन कुमार ने किया। प्रस्तुति में सोहम, कृष्णा, प्रभजोत, गुरांश, प्रतिष्ठा, दिशांत, अमन, मारुति और शिवम सहित कई बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। अंत में अवसर फाउंडेशन की संस्थापक सोनिया मिड्डा ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था भविष्य में भी ऐसे रचनात्मक और समावेशी कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी।

No comments :