HEADLINES


More

फरीदाबाद-गुरुग्राम टोल प्लाजा से फिलहाल लोगों को राहत नहीं

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 13 June 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड स्थित बंधवाड़ी टोल प्लाजा और सोहना-बल्लभगढ़ मार्ग पर बने नूनेरा टोल प्लाजा से लोगों को फिलहाल राहत नहीं मिलने वाली है। राज्य सरकार ने दोनों टोल प्लाजा पर शुल्क वसूली की अवधि बढ़ाकर अब 2 जुलाई तक कर दी है। इससे पहले 12 जून तक ही टोल संचालन जारी रहने की बात कही गई थी। नई समयावधि बढ़ाने के पीछे कोरोना महामारी के दौरान टोल संचालन बंद रहने को आधार बताया जा रहा है।

वर्ष 2009 में शुरू हुई गुरुग्राम-फरीदाबाद टोल रोड परियोजना के तहत रिलायंस इंफ्रा द्वारा फरीदाबाद से गुरुग्राम और बल्लभगढ़ से सोहना तक सड़क का निर्माण किया गया था। परियोजना पूरी होने के बाद कंपनी ने गुरुग्राम में बंधवाड़ी और नूनेरा तथा फरीदाबाद में पाखल और पाली क्रेशर जोन में टोल प्लाजा स्थापित कर टोल वसूली शुरू की थी। इन सड़कों के रखरखाव की जिम्मेदारी भी कंपनी के पास ही है।

टोल वसूली की मूल अवधि 31 मई 2026 तक निर्धारित थी। इसके बाद कंपनी के अनुरोध पर इसे 12 जून तक बढ़ा दिया गया। टोल अधिकारियों के अनुसार, पहले नोटबंदी के दौरान प्रभावित हुए संचालन का हवाला देते हुए 11 दिन का अतिरिक्त समय दिया गया था।

12 जून की समयसीमा पूरी होने के बाद सरकार ने एक बार फिर टोल वसूली की अवधि बढ़ाकर 2 जुलाई कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि कोरोना महामारी के दौरान टोल प्लाजा बंद रहने से हुए नुकसान की भरपाई के लिए यह अतिरिक्त समय दिया गया है। हालांकि, अब भी यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि 2 जुलाई के बाद टोल वसूली पूरी तरह बंद होगी या फिर अवधि को आगे भी बढ़ाया जा सकता है।


No comments :

Leave a Reply