HEADLINES


More

गांव खेड़ी कलां के श्मशान घाट जाने वाले रास्ते को बनवाने के लिए कृष्ण पाल गुर्जर ज्ञापन दिया

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 21 June 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद ( ) 21 जून। वार्ड नंबर 34 नगर निगम फरीदाबाद के अंतर्गत आने वाले गांव खेड़ी कलां के श्मशान घाट जाने वाले रास्ते को बनवाने के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार श्री कृष्ण पाल गुर्जर जी से मिले चौधरी छोटू राम सेवा समिति खेड़ी कलां (रजि) के पदाधिकारी और ज्ञापन दिया। प्रतिनिधि मंडल में प्रधान सत्यपाल नरवत, महासचिव पवन कुमार, उप प्रधान चंद्रवीर भारद्वाज, कार्यकारी सदस्य धर्म, अमित, रिशिपाल जांगड़ा, धर्मवीर शामिल थे। समिति के प्रधान सत्यपाल नरवत ने मंत्री जी को बता


या कि ज्ञापन में दो मांगे लिखी हैं। पहले हमारे गांव खेड़ी कलां का श्मशान घाट जाने वाला रास्ता बहुत ही खराब स्थिति में है। उसमें नाली न होने की वजह से घरों का पानी भरा रहता है और बारिश के दिनों में पूरा रास्ता पानी से भर जाता है। मृतक की अर्थी ले जाते समय गिरने का खतरा बना रहता है। उसके दोनों तरफ नाली बनाकर सीमेंटेड रास्ता बनाया जाए। दूसरी बस स्टैंड के नजदीक चौधरी छोटूराम सामुदायिक केंद्र बना हुआ है। जिसका दीवारों का प्लास्टर झड़ रहा है। बारिश के दिनों में छत टपकती है। हाल के अंदर दरवाजा न होने की वजह से कुत्ते गंदगी फैलाते हैं। उसके अंदर शौचालय भी नहीं है। खिड़कियों के शीशे टूट चुके हैं। इसका जीर्णोद्धार कराया जाए। केंद्रीय मंत्री जी ने तुरंत अपने पी. ए. को बुलाया और कमिश्नर नगर निगम को चिट्ठी लिखी तथा समिति को आश्वासन दिया कि मैं ये दोनों कार्य जल्दी करा दूंगा और अन्य कोई भी कार्य है मुझे बताओ मैं कराऊंगा और किसी भी जनहित के कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।

No comments :

Leave a Reply