फरीदाबाद : फरीदाबाद से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां वर्त खोलने के लिए एक युवक ने फ्रूटी पी जिसके चलते उसकी तबीयत बिगड़ गई जिसे आनन फानन में निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां पर उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। फिलहाल इस मामले में पुलिस का कहना है कि
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह का खुलासा हो पाएगा जिसके आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
जानकारी के अनुसार घटना फरीदाबाद के भारत कॉलोनी स्थित हनुमान नगर की है। मृतक की पहचान 33 वर्षीय अंकुश के रूप में हुई। मृतक के परिजनों ने बताया कि अंकुश का व्रत था जिसने बीती रात व्रत खोलने के लिए फ्रूटी पी थी लेकिन फ्रूटी पीते ही अंकुश को उल्टियां शुरू हो गई पेट दर्द और पेट खराब हो गया।
इसके बाद परिजन उसे निजी अस्पताल में लेकर गए लेकिन वहां के डॉक्टरों ने अंकुश को इलाज के लिए फरीदाबाद के अस्पताल बादशाह खान में रेफर कर दिया, वहां से डॉक्टरों ने अंकुश को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया लेकिन वह उसे सफदरजंग ना ले जाकर के फरीदाबाद के ही एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए लेकर जा रहे थे कि तभी रास्ते में ही अंकुश की मौत हो गई।

No comments :