HEADLINES


More

फरीदाबाद पुलिस की सामुदायिक पुलिसिंग सेल एवं थाना एनआईटी द्वारा किया गया जागरूकता कार्यक्रम

Posted by : pramod goyal on : Friday, 19 June 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद-  अपराध नियंत्रण के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से फरीदाबाद पुलिस लगातार विभिन्न जनहित कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इसी कड़ी में आज सामुदायिक पुलिसिंग सेल फरीदाबाद एवं थाना एनआईटी पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र गांधी कॉलोनी में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें महिलाओं, बच्चों एवं आम नागरिकों को कानून, सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में थाना प्रबंधक एनआईटी निरीक्षक महाबीर सहित पुलिस अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थि


त रहे।


कार्यक्रम के दौरान सामुदायिक पुलिसिंग सेल की प्रभारी निरीक्षक सुनीता ने महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध अपराध तथा बाल विवाह निषेध अधिनियम के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए उपस्थित बच्चियों एवं महिलाओं को जागरूक किया। उन्होंने बताया कि बाल विवाह समाज की एक गंभीर कुप्रथा है, जो बेटियों के अधिकारों, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालती है। उन्होंने सभी से बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ जागरूक रहने और इसके उन्मूलन में सहयोग करने का आह्वान किया।

वहीं थाना प्रबंधक एनआईटी निरीक्षक महाबीर ने उपस्थित लोगों को साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, ओटीपी साझा करने के जोखिम तथा सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के बारे में जागरूक किया।

कार्यक्रम के अंत में नशा मुक्ति विषय पर एक लघु फिल्म प्रदर्शित की गई, जिसके माध्यम से लोगों को नशे के दुष्प्रभावों एवं इससे होने वाले सामाजिक एवं स्वास्थ्य संबंधी नुकसान के बारे में जानकारी दी गई।

इसके अतिरिक्त उपस्थित लोगों को आपातकालीन सहायता नंबर 112, साइबर हेल्पलाइन 1930, महिला एवं बाल सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन 1098 सहित अन्य महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। साथ ही नशे से संबंधित शिकायत एवं सूचना देने हेतु MANAS ऐप के बारे में भी अवगत कराया गया तथा समाज में सुरक्षा, जागरूकता एवं नशामुक्ति का सकारात्मक संदेश प्रसारित किया गया।

No comments :

Leave a Reply