//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा है कि पिछले 12 वर्षों में देश की कनेक्टिविटी में काफी सुधार हुआ है और इसका लाभ फरीदाबाद को भी मिला है। आज फरीदाबाद सड़क, परिवहन और अन्य सुविधाओं के मामले में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि पहले जिन स्थानों तक पहुंचने में घंटों लग जाते थे, अब वही सफर कुछ ही मिनटों में पूरा हो रहा है।
मंझावली पुल के निर्माण को लेकर पूछे गए सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हरियाणा की तरफ पुल का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है, जबकि उत्तर प्रदेश की तरफ कुछ काम अभी बाकी है। उन्होंने बताया कि यूपी की ओर किसानों की जमीन आने के कारण निर्माण प्रक्रिया में समय लग रहा है।

No comments :