HEADLINES


More

स्वास्थ्य कर्मचारियों की लडाई सड़क पर आई

Posted by : pramod goyal on : Friday, 5 June 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद 5 जून (          ) अपने बर्खास्त साथी की बहाली की मांग को लेकर स्वास्थ्य विभाग तालमेल कमेटी के बैनर तले चलाई जा रही अनिश्चितकालीन हड़ताल आज 12 वें दिन में प्रवेश कर गई। इसके साथ ही आंदोलन को और तेज करते हुए इसे सड़कों पर उतार दिया गया। आज स्वास्थ्य कर्मियों नें अपनी संख्या में विस्तार करते हुए एफ आर यू एक और एफ आर यू दो की अस्पतालें और उनसे संबद्ध डिस्पेंसरियों के कर्मचारी एवं स्थाई कर्मचारियों ने हड़ताल रखी। आज सिविल स


र्जन का घेराव किया गया। कर्मचारियों नें जुलूस की शक्ल में सिविल  सर्जन कार्यालय धरना स्थल से बीके अस्पताल, नगर पालिका कार्यालय, बीके चौक गोलचक्कर  और नीलम चौक  पर होते हुए वापस धरनास्थल पहुंचे।बाद में सीएमओ वें प्रतिनिधि मंडल को बात चीत के बुलाया और हड़ताल समाप्त करने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि उनकी जिला उपायुक्त समेत स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों से बातचीत चल रही है और शीघ्र ही खुशखबरी मिले गी। लेकिन तालमेल कमेटी के प्रतिनिधि मंडल ने साफ कर दिया कि उनकी हड़ताल बर्खास्त कर्मी की बहाली पर ही खत्म हो गी। आज के धरने को तालमेल कमेटी की प्रधान श्रीमती आशा शर्मा, चेयरमैन श्री जितेन्द्र मोर, जिला प्रधान श्रीमती सविता, सचिव श्री श्याम बीर,उप प्रधान श्रीमती जया,प्रेस सचिव श्री कपिल वर्मा, मुकेश गोयल आदि नेताओं ने संबोधित किया। उन्होंने ऐलान किया कि उनकी हड़ताल उनके साथी श्री सुखबीर की बहाली पर ही समाप्त हो गा।

No comments :

Leave a Reply