HEADLINES


More

बढ़ती मंहगाई के विरोध में फरीदाबाद में लघु सचिवालय पर इनेलो का प्रदर्शन

Posted by : pramod goyal on : Monday, 1 June 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 बढ़ती महंगाई को लेकर इंडियन नेशनल लोकदल ने सोमवार को सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महंगाई पर कंट्रोल करने की मांग उठाई। इसके बाद डीसी के माध्यम से सरकार को ज्ञापन सौंपा गया।

प्रदर्शन के दौरान इनेलो नेताओं ने कहा कि लगातार बढ़ रही महंगाई ने आम लोगों का बजट पूरी तरह बिगाड़ दिया है। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों का सीधा असर हर परिवार पर पड़ रहा है। ईंधन महंगा होने से परिवहन लागत बढ़ रही है। जिसके कारण खाद्य पदार्थों समेत रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं के दाम भी लगातार बढ़ रहे हैं।

पार्टी नेताओं ने कहा कि महंगाई की मार सबसे ज्यादा गरीब, मजदूर, किसान, कर्मचारी और मध्यम वर्ग झेल रहा है। बढ़ती कीमतों के कारण लोगों के लिए घर का खर्च चलाना मुश्किल होता जा रहा है। इसके बावजूद सरकार आम जनता को राहत देने के लिए कोई प्रभावी कदम उठाती नजर नहीं आ रही है।

इनेलो कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द महंगाई पर लगाम लगाने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए, तो पार्टी का आंदोलन और तेज किया जाएगा। इस दौरान जिला प्रभारी देवेन्द्र चौहान, जिला अध्यक्ष रूपचंद लांबा, प्रधान महासचिव बच्चू तेवतिया, जिला यूपा प्रधान बॉबी डागर, हल्ला अध्यक्ष बल्लभगढ़ सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


No comments :

Leave a Reply