//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध नशा पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। क्राईम ब्रांच सेक्टर-56 की टीम ने 830 ग्राम गांजा सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान अक्षय कुमार वासी राजीव कॉलोनी, फरीदाबाद के रुप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 01 जून को क्राईम ब्रांच सेक्टर-56 की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना पर अक्षय कुमार को 830 ग्राम गांजा सहित आसियाना फ्लैट सैक्टर-56 फरीदाबाद के पास से गिरफ्तार किया था। जिसके विरुद्ध थाना सेक्टर-58 में एन.डी.पी.एस. की धारा के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।
आरोपित 1 किलो ग्राम गांजा सदर बाजार दिल्ली से 8000 रुपये में खरीद कर लाया था। जिसमें से कुछ गांजा उसने बेच दिया। आरोपी को माननीय न्यायलय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।

No comments :