HEADLINES


More

फरीदाबाद पुलिस परिवार के 6 सदस्य सेवानिवृत्त, पुलिस आयुक्त कार्यालय में दी गई सम्मानपूर्वक विदाई

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 30 June 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद: 30 जून का दिन, फरीदाबाद पुलिस परिवार के लिए भावुक एवं गौरवपूर्ण रहा। पुलिस विभाग में वर्षों तक उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले 6 पुलिसकर्मियों की सेवानिवृत्ति के अवसर पर सेक्टर-21C स्थित पुलिस आयुक्त कार्यालय के सभागार में सम्मानजनक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस उपायुक्त NIT, उतम एवं भलाई निरीक्षक सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि लंबे समय तक ईमानदारी, निष्ठा एवं समर्पण के साथ विभागीय सेवाएं वाले इंस्पेक्टर सुनील कुमार, एसआई/ईएसआई सुरेश कुमार, ईएसआई राजकुमार, ईएसआई बह्रम प्रकाश, ईएसआई राजेश कुमार तथा ईएचसी महेन्द्र सिंह मंगलवार को सेवानिवृत्त हुये हैं। उनके सम्मान में फरीदाबाद पुलिस द्वारा यह विदाई समारोह आयोजित किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए पुलिस उपायुक्त NIT, उतम ने कहा कि पुलिसकर्मी अपने परिवार से दूर रहकर दिन-रात आमजन की सुरक्षा करते हैं तथा कानून व्यवस्था एवं समाज सेवा में अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर देते हैं। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारियों का विभागीय कार्यों में योगदान, अत्यंत महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायक रहा है, जिसे सदैव याद रखा जाएगा।

उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग केवल एक नौकरी नहीं बल्कि एक परिवार है और सेवानिवृत्ति के पश्चात भी सभी कर्मचारी फरीदाबाद पुलिस परिवार का अभिन्न हिस्सा बने रहेंगे। उन्होंने सेवानिवृत पुलिस कर्मचारियों को अस्वस्त किया कि उन्हें भविष्य में जब भी किसी प्रकार की आवश्यकता होगी तो पुलिस परिवार सदैव उनके सहयोग एवं सहायता के लिये तत्पर रहेगा।

कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने भी अपने सेवा काल के अनुभव सांझा किये तथा विभाग में बिताए गये समय को याद किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्मृति-चिह्न एवं सम्मान स्वरूप भेंट प्रदान कर उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुखद, समृद्ध एवं खुशहाल भविष्य की कामना करते हुए सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।


No comments :

Leave a Reply