HEADLINES


More

इलेक्ट्रिक स्कूटर की डीलरशिप दिलाने के नाम पर ₹6.52 लाख की ठगी, दो और आरोपितों को किया गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 28 June 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद –साइबर थाना एनआईटी की टीम ने एक साइबर ठगी के मामले में 27 जून को 2 खाता उपलब्ध करवाने वाले दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान अभिषेक बंसल(24) व अमित कुमार(23) वासी भोपाल मध्य प्रदेश को गिरफ्तार किया है। जिनको अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।


जांच में सामने आया कि आरोपित अभिषेक ने तेजस का खाता प्रिंस से लेकर आगे अमित को दिया था वहीं अमित ने यह खाता आगे टेलीग्राम पर ठगों को दिया था। अभिषेक बी.ए पास है व कैनोपी लगाकर SIM बेचता है वहीं अमित बी.एस.सी नर्सिंग की पढाई कर रहा है। 

पुलिस प्रवक्ता अनुसार जीवन नगर-2, गौच्छी, फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 5 जनवरी 2026 को उसने गूगल पर Ather इलेक्ट्रिक स्कूटर की डीलरशिप संबंधी जानकारी खोजी थी और एक वेबसाइट पर उसने डीलरशिप के लिए आवेदन किया। फिर 21 जनवरी को एक मोबाइल नंबर से कॉल आया और उसे गुरुग्राम में Ather डीलरशिप उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया। ठगों ने ई-मेल के माध्यम से डीलरशिप आवेदन फॉर्म भेजा। ठगों ने प्रोसेस फीस, एनओसी तथा अन्य औपचारिकताओं के नाम पर विभिन्न किश्तों में धनराशि जमा कराने को कहा गया और उसने 28 जनवरी को प्रोसेस फीस के नाम पर ₹1.77 लाख तथा 30 जनवरी को एनओसी के नाम पर ₹4.75 लाख ठगों द्वारा बताए गए बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिये। इसके बाद ठगों ने लाइसेंस अप्रूवल के नाम पर ₹10.50 लाख की अतिरिक्त राशि की मांग की। जिस पर उसको धोखाधड़ी का संदेह हुआ। शिकायत के आधार पर साइबर थाना NIT में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।


No comments :

Leave a Reply