HEADLINES


More

महाराष्ट्र में हनुमान मंदिर की छत गिरी, 6 की मौत:30-40 लोगों के दबे होने की आशंका

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 20 June 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 महाराष्ट्र के परभणी जिले में यशवाड़ी देवस्थान में हनुमान मंदिर के हॉल की छत गिर गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां मंदिर के ठीक सामने सभामंडप बनाने का काम चल रहा था। दोपहर के समय लोग प्रसाद ले रहे थे। अचानक मंदिर का स्ट्रक्चर भरभराकर गिर पड़ा।

इस घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। जिसमें दोपहर 3 बजे का समय लिखा है। हादसे के बाद सभा मंडप के मलबे से 6 शव निकाले जा चुके हैं। करीब 30-40 लोग घायल हुए हैं। वहीं 10 लोगों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है।

शनिवार होने के कारण मंदिर में भीड़ ज्यादा थी। लोग कीर्तन और महाप्रसाद लेने के लिए लाइन लगाकर खड़े हुए थे। हादसे के बाद पुलिस और स्थानीय प्रशासन घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं।




No comments :

Leave a Reply