//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद नगर निगम के अधिकारियों को शहर में पानी निकासी के लिए बने नालों एवं ड्रेनों की सफाई की रिपोर्ट 3 दिन में मौके पर जाकर तैयार करने के निर्देश दिए गए है। कमिश्नर ने साफ शब्दों में कहा कि कोई भी अधिकारी अगर ऑफिस में बैठकर रिपोर्ट तैयार करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि बरसात से पहले निगम के लिए सफाई से जुड़ी रिपोर्ट कापी महत्वपूर्ण है। इसलिए कोई भी अधिकारी किसी प्रकार की कोई लापरवाही ना बरते।
नगर निगम कमिश्नर धीरेन्द्र खड़गटा ने कहा कि बरसात से पहले शहर के सभी नालों और ड्रेनों की सफाई का काम चल रहा है। ऐसे में निगम के दूसरे अधिकारियों की डयूटी सफाई के काम की रिपोर्ट तैयार करने के लिए लगाई गई है। सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र से रिपोर्ट बनाकर देंगे। अधिकारी को सख्त हिदायत दी गई है कि वो मौके पर जाकर निरीक्षण करें।

No comments :