//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद-फरीदाबाद पुलिस द्वारा विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन को पुलिस की सेवाओं के बारे में लगातार अवगत कराया जा रहा है। जिसके चलते बुधवार को फरीदाबाद पुलिस की सामुदायिक पुलिसिंग सेल तथा थाना सेक्टर-31 की संयुक्त टीम ने राजीव नगर, फरीदाबाद में एक व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जागरूकता कार्यक्रम में सहायक पुलिस आयुक्त सराय, संदीप मोर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने उपस्थित नागरिकों को नशा मुक्ति के प्रति जागरूक करते हुए समाज में नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी तथा हरियाणा पुलिस की ट्रिप मॉनिटरिंग सिस्टम (TMS) सेवा की उपयोगिता और महत्व के बारे में अवगत कराया।
इस दौरान नागरिकों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि सड़क पर चलते समय ट्रैफिक सिग्नल एवं रोड साइन का पालन करना अत्यंत आवश्यक है, जिससे की सड़क दुर्घटनाओं से बचा जा सके।महिलाओं के विरुद्ध अपराध (Crime Against Women) एवं बाल विवाह निषेध अधिनियम (Child Marriage Act) के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारियां सांझा की गई।
थाना सेक्टर-31 के प्रबंधक निरीक्षक दिलबाग ने साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों को देखते हुए साइबर फ्रॉड के तरीके व उनसे बचाव के उपाय बताये।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया वीडियो वैन के माध्यम से साइबर फ्रॉड, ट्रिप मॉनिटरिंग सिस्टम, नशा मुक्ति एवं यातायात नियमों पर आधारित एक लघु फिल्म प्रदर्शित की गई।
सामुदायिक पुलिसिंग टीम ने नागरिकों को हरियाणा पुलिस की सेवाएं जैसे आपातकालीन एवं हेल्पलाइन नंबर डायल-112, साइबर हेल्पलाइन-1930, राष्ट्रीय राजमार्ग हेल्पलाइन-1033, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 आदि की जानकारी दी गई। साथ ही नशे से संबंधित सूचना देने हेतु MANAS ऐप के बारे में भी विस्तार से बताया गया।
इस जागरूकता कार्यक्रम के दौरान लगभग 500 नागरिकों को विभिन्न सामाजिक एवं सुरक्षा विषयों पर जागरूक कर समाज में सकारात्मक संदेश प्रसारित किया गया।

No comments :