बल्लभगढ़ के सेक्टर-3 में गारमेंट्स की दुकान चलाने वाले 28 वर्षीय कारोबारी ने अपनी दुकान के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले कारोबारी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी किया, जिसमें उसने अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष पर मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए।
मृतक की पहचान हाउसिंग बोर्ड, सेक्टर-3 निवासी राहुल (28) के रूप में हुई है। वह सेक्टर-3 में गारमेंट की दुकान चलाता था, जिसे उसने करीब 4 महीने पहले शुरू किया था। फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वीडियो में लगाए गए आरोपों की भी जांच की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, रविवार सुबह राहुल घर से अपनी मां से मिलकर दुकान पहुंचा था। कुछ देर बाद उसने दुकान के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बीके सिविल अस्पताल भेज दिया।

No comments :