HEADLINES


More

256 ग्राम गांजा बरामद, एक गिरफ्तार, क्राईम ब्रांच DLF की कार्रवाई

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 10 June 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध नशा पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। क्राईम ब्रांच DLF की टीम ने 256 ग्राम गांजा सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान दलीप कुमार वासी गांव पिगांव, मथुरा हाल नंगला एन्क्लेव पार्ट-2, फरीदाबाद के रुप में हुई है। 


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 9 जून को क्राईम ब्रांच DLF की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना पर दलीप कुमार को 256 ग्राम गांजा सहित डबुआ क्षेत्र में गिरफ्तार किया था। जिसके विरुद्ध थाना डबुआ में एन.डी.पी.एस. की धारा के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

जांच में सामने आया कि वह 3000 रुपये में 500 ग्राम गांजा सदर बाजार दिल्ली से खरीद कर लाया था। जिसमें से कुछ गांजा उसने बेच दिया। आरोपित का पुर्व में भी आपराधिक रिकार्ड रहा है, जिस पर पहले भी एन.डी.पी.एस एक्ट के 5 मामले दर्ज है। 


No comments :

Leave a Reply