//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद 19 जून - नेहरू कॉलोनी बचाओ संघर्ष समिति के आवाहन पर सरकार द्वारा फरीदाबाद में नेहरू कॉलोनी सहित अन्य कॉलोनियों को उजाड़ने और हजारों परिवारों के मकानों को तोड़ने के खिलाफ 22 जून को सेक्टर 12 में लघु सचिवालय के सामने बहुत बड़ा रोष प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। इसके लिए सभी कॉलोनीवासियों को इस रोष प्रदर्शन में शामिल करवाने के लिए हजारों पर्चे वितरित किए जाएंगे । यह जानकारी नेहरू कॉलोनी बचाओ संघर्ष समिति के सदस्य वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने दी। उन्होंने बताया
कि आज पुलिस प्रशासन ने लोगों को धरने पर बैठने से रोका । लेकिन नेहरू कॉलोनी के निवासी पुलिस प्रशासन के आगे झुके नहीं उन्होंने धरना स्थल पर बैठकर नारे लगाने शुरू कर दिए। प्रदर्शनकारी तानाशाही नहीं चलेगी, नेहरू कॉलोनी में तोड़फोड़ को बंद करो, जिनके मकान तोड़े गए हैं। उन्हें मकान बनाकर दो के नारे लगा रहे थे। पुलिस परमिशन लेकर धरने पर बैठने की बात बार-बार कह रही थी। लेकिन सरकार से खफा हुए बैठे लोगों ने पुलिस की एक नहीं सुनी। आज के प्रदर्शन की अध्यक्षता बिजेंदर, देवकी, पुनम ने संयुक्त रूप से की। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए वीरेंद्र सिंह डंगवाल, नवल सिंह और कमलेश ने बताया कि सरकार गरीबों को उजाड़ने पर तुली हुई है। नेहरू कॉलोनी के गरीब मजदूरों ने खून पसीने की कमाई से अपने परिवार को पाला है। उनकी कई पीढ़ियां इस कॉलोनी में काम करते हुए आगे बढ़ रही हैं। भाजपा सरकार व प्रशासन तथा राज में बैठे राजनेता बड़े-बड़े बिल्डर, भू माफिया अधिकारी, आपस में मिलकर उनके घरों को तोड़ रहे हैं। इस सरकार ने उन्हें सड़कों पर रातें गुजारने के लिए मजबूर कर दिया। जबकि पहले जहां झुकी वहां मकान जहां खोका वहीं दुकान का नारा लगाया जाता था। आज ठीक उसके विपरीत काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार के पास कोई विचाराधीन परियोजना नहीं है। उन्होंने लोगों से इस अन्याय के खिलाफ संघर्ष को और तेज करने का आह्वान किया। आज के प्रदर्शन को निरंतर पराशर,देवा भड़ाना, बलवीर सिंह, विजेंद्र सिंह, राजू मिस्त्री, संतरा, देवकी, आदि ने संबोधित किया।

No comments :