HEADLINES


More

अवैध शराब तस्करी के मामलों में तीन गिरफ्तार; 161 पव्वे व 13 अध्धे देशी शराब बरामद

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 4 June 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध शराब की तस्करी, निर्माण एवं भंडारण में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस की विभिन्न टीमों ने कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगहों से तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध देशी शराब बरामद की है।


पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना ओल्ड फरीदाबाद की टीम ने साहिल खान उर्फ सोनू हकला निवासी बसेलवा कॉलोनी को गिरफ्तार किया है, जिसकी कब्जे से 44 पव्वे देशी शराब बरामद हुई है।

इसी प्रकार अपराध शाखा बॉर्डर की टीम ने संजय एन्क्लेव पार्ट-1, निवासी सुमित को 56 पव्वे देशी शराब सहित गिरफ्तार किया।

वहीं अपराध शाखा एवीटीएस सिकरोना की टीम ने सुनील निवासी गांव दयालपुर, हाल निवासी गांव चंदावली, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है जिसके पास से 48 पव्वे एवं 13 अध्धे देशी शराब बरामद हुई है।

सभी आरोपितों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत मामले दर्ज कर कार्रवाई की गई है।


No comments :

Leave a Reply