HEADLINES


More

13 वर्षीय गुमशुदा बच्चे को 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों से मिलाया

Posted by : pramod goyal on : Monday, 15 June 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई के साथ-साथ मानवीय दायित्वों का भी पूरी संवेदनशीलता के साथ निर्वहन किया जा रहा है। इसी के चलते पुलिस चौकी नवीन नगर की टीम ने तत्परता एवं तकनीकी दक्षता का परिचय देते हुए एक 13 वर्षीय गुमशुदा बच्चे को मात्र 24 घंटे के भीतर उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से सकुशल बरामद कर उसके परिजनों से मिलाने का सराहनीय कार्य किया है।


पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 14 जून को पुलिस चौकी नवीन नगर में सूचना प्राप्त हुई कि शिव एन्क्लेव पार्ट-3 निवासी एक 13 वर्षीय बालक बिना किसी को बताए घर से कहीं चला गया है। बच्चे के अचानक लापता होने से परिवार के सदस्य बेहद चिंतित थे। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी नवीन नगर उप निरीक्षक रमेश चंद ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एक विशेष टीम का गठन किया तथा बच्चे की तलाश के लिए विभिन्न स्तरों पर कार्रवाई शुरू कर दी।

पुलिस टीम ने तकनीकी सहायता एवं अन्य संसाधनों का उपयोग करते हुए  उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद क्षेत्र में बच्चे के होने बारे जानकारी प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम बिना समय गंवाए मुरादाबाद के लिए रवाना हुई और लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप पुलिस टीम ने 15 जून की सुबह बच्चे को मुरादाबाद से सकुशल बरामद कर लिया। आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूर्ण करने के उपरांत बच्चे को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

अपने बच्चे को सकुशल वापस पाकर परिजनों ने फरीदाबाद पुलिस, विशेष रूप से पुलिस चौकी नवीन नगर की टीम का आभार व्यक्त करते हुए उनके त्वरित एवं संवेदनशील प्रयासों की सराहना की है।


No comments :

Leave a Reply