HEADLINES


More

नहर में गिरा 12 वर्षीय बच्चा: पतंग पकड़ते वक्त फिसला पैर, स्थानीय लोग कर रहे तलाश

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 10 June 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 ओल्ड फरीदाबाद थाना क्षेत्र में बुधवार को एक 12 वर्षीय बच्चे के नहर में गिरने से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि सेक्टर-17 बाइपास के पास स्थित गुरुग्राम-आगरा कैनाल नहर में फरहान नाम का बच्चा अपने दोस्तों के साथ गया था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह नहर में गिर गया। घटना के बाद से पुलिस, परिजन और स्थानीय लोग उसकी तलाश में जुटे हुए हैं।

फरहान के पिता रफीक ने बताया कि उनका परिवार प्रेम नगर में रहता है, जो नहर के पास ही स्थित है। उन्होंने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे उन्हें जानकारी मिली कि उनका बेटा फरहान अपने दोस्तों के साथ नहर की तरफ गया था और वहां नहर में गिर गया। सूचना मिलते ही वह अपने परिवार के अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंचे और बच्चे की तलाश शुरू कर दी।


No comments :

Leave a Reply