HEADLINES


More

अपराध शाखा NIT की टीम ने वाहन चोर को किया गिरफ्तार, एक मोटरसाइकिल बरामद

Posted by : pramod goyal on : Monday, 11 May 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस द्वारा वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। अपराध शाखा NIT की टीम ने एक वाहन चोर को गिरफ्तार कर उस से चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपित की पहचान कुददुश  उर्फ फौजी  वासी  गांव  धौज  फरीदाबाद  के रूप में हुई है।


पुलिस प्रवक्ता अनुसार श्रवण कुमार निवासी मझीगवा, हरदोई उ.प्र. हाल वेदराम कॉलोनी, फरीदाबाद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 20 जनवरी को उसकी मोटरसाइकिल को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। शिकायत पर थाना पल्ला में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

अपराध शाखा बॉर्डर टीम ने 10 मई को आरोपित कुददुश  उर्फ फौजी को सेक्टर-4 एरिया से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। जिसने पूछताछ में बताया कि उसने बाईक का लॉक तोडकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। जिस पर पूर्व में आर्म्स एक्ट व चोरी के दो मामले दर्ज है। माननीय अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।


No comments :

Leave a Reply