//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद: आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस की प्राथमिक रहती है। पिछले एक माह में थाना धौज स्थित सिरोही गांव की झील में डूबने से 2 युवकों की मृत्यु होने के मामले सामने आये हैं। जिसके मध्यनजर पुलिस उपायुक्त, NIT फरीदाबाद, Ms. उत्तम ने 5 मई को गांव सिरोही स्थित झील क्षेत्र का निरीक्षण किया है। निरीक्षण के दौरान थाना प्रबंधक धौज, गांव सिरोही के सरपंच, पूर्व सरपंच तथा गांव के अन्य गणमान्य व्यक्ति मौके पर उपस्थित रहे।
पुलिस उपायुक्त ने झील क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेकर संभावित जोखिमों को ध्यान में रखते हुए पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई है। जहां पर सुबह 10:00 से शाम 6:00 बजे तक पुलिस कर्मचारी ड्यूटी पर नियुक्त रहेंगे साथ ही पुलिस की राइडर भी निरंतर गस्त करेगी। झील के आसपास उचित स्थानों पर चेतावनी संकेत (Warning Signs) एवं सूचना बोर्ड लगावाये गये हैं तथा झील की तरफ जाने वाले रास्तों पर खुदाई करवाई गई है।
इसके अतिरिक्त गांव के गणमान्य व्यक्तियों को भी कहा गया कि गांव में बाहर से आने-जाने वाले लोगों को जागरूक करें तथा अनावश्यक रूप से झील के समीप जाने से रोकें।
उन्होंने कहा कि झील के आसपास किसी भी प्रकार की लापरवाही गंभीर दुर्घटनाओं का कारण बन सकती है, इसलिए सभी नागरिकों का सहयोग अत्यंत आवश्यक है।
फरीदाबाद पुलिस आमजन की सुरक्षा के लिये पूर्णतः प्रतिबद्ध है। इस प्रकार के संवेदनशील स्थानों पर नियमित निगरानी एवं आवश्यक कार्रवाई को और बढ़ाया जाएगा।
पुलिस की आमजन से अपील है कि प्राकृतिक झील में नहाने से बचें। इन झील में प्रवेश करना जानलेवा है।

No comments :