HEADLINES


More

HSVP-निगम ने फरीदाबाद में 50 अवैध कब्जे तोड़े

Posted by : pramod goyal on : Friday, 22 May 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद के आजाद नगर और मुजेसर रेलवे फाटक इलाके में रेलवे अंडरपास निर्माण को लेकर आज बड़े स्तर पर तोड़फोड़ की गई। प्रशासन की संयुक्त टीमों ने अंडरपास और सड़क चौड़ीकरण परियोजना के रास्ते में आ रहे अवैध कब्जों को हटाया।

जानकारी के अनुसार, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP), नगर निगम और रेलवे विभाग की टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। कार्रवाई के दौरान जेसीबी मशीनों से दुकानों, मकानों और अन्य निर्माणों को हटाया गया। बताया जा रहा है कि 50 से अधिक अवैध कब्जों पर कार्रवाई की गई।

यह कार्रवाई मुजेसर रेलवे फाटक पर बनने वाले अंडरपास के निर्माण को तेज करने के लिए की जा रही है। लंबे समय से अतिक्रमण के कारण प्रोजेक्ट रुका हुआ था। अंडरपास बनने के बाद सेक्टर-24, 25, संजय कॉलोनी और आसपास के इलाकों को जाम से राहत मिलने की उम्मीद है। साथ ही हार्डवेयर चौक, बीके चौक और बाटा पुल पर ट्रैफिक दबाव भी कम होगा।

इस कार्रवाई की स्थानीय लोगों


ने विरोध भी किया। कुछ लोगों का कहना है कि उन्हें पहले पर्याप्त वैकल्पिक व्यवस्था या मुआवजा नहीं दिया गया। प्रशासन बिना कुछ बताए कार्रवाई की। वहीं प्रशासन का कहना है कि कब्जाधारकों को पहले ही नोटिस जारी किए जा चुके थे। नोटिस देने के बाद ही कार्रवाई की गई है।

No comments :

Leave a Reply