//# Adsense Code Here #//
सरकार द्वारा HIV संक्रमित मरीजों को आर्थिक सहारा देने के लिए घोषित 2250 रुपये की वित्तीय सहायता अब सवालों के घेरे में आ गई है। नवंबर 2024 के बाद से हजारों मरीज सहायता राशि का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन करीब 18 महीने बीत जाने के बावजूद उनके खातों में एक भी किस्त नहीं पहुंची।
मरीजों का कहना है कि महंगाई लगातार बढ़ रही है, दवाइयों, जांच और पोषण पर भारी खर्च करना पड़ता है, ऐसे में सरकार की देरी उनके लिए मानसिक और आर्थिक दोनों तरह की परेशानी बन चुकी है। HIV मरीजों ने सरकार से मांग की है कि सहायता योजना के लिए तय 2 लाख रुपये वार्षिक आय सीमा को बढ़ाकर 3 लाख किया जाए ताकि ज्यादा जरूरतमंद मरीज इसका लाभ ले सकें। साथ ही 2250 रुपये की सहायता राशि को अन्य सामाजिक पेंशन योजनाओं की तरह बढ़ाकर 3200 रुपये प्रतिमाह किया जाए और समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाए।
वहीं मरीजों का कहना है कि सरकार मंचों पर संवेदनशीलता की बातें करती है, लेकिन जमीन पर हालात बिल्कुल अलग हैं। सहायता में लगातार देरी से कई परिवार कर्ज और आर्थिक संकट में फंस चुके हैं। अब मरीजों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

No comments :