HEADLINES


More

पूर्व CM भजनलाल पर टिप्पणी पर MP रेखा शर्मा के खिलाफ 16 जिलों में शिकायत

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 2 May 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 चंडीगढ़: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय चौधरी भजनलाल पर भाजपा की राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा द्वारा की गई एक कथित विवादित टिप्पणी ने प्रदेश की सियासत में उबाल ला दिया है। भजनलाल परिवार और बिश्नोई समाज के भारी विरोध के बीच अब यह मामला कानूनी लड़ाई और सामाजिक आंदोलन की ओर बढ़ गया है।  


सांसद रेखा शर्मा ने पंचकूला में एक जनसभा के दौरान कथित तौर पर चौधरी भजनलाल और उनके बेटे चंद्रमोहन बिश्नोई के लिए 'बदमाशी' जैसे शब्दों का प्रयोग किया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि अतीत में इस क्षेत्र में इनकी बदमाशी चलती थी।   सांसद के इस बयान के खिलाफ हरियाणा के 16 जिलों (भिवानी, फतेहाबाद, गुरुग्राम, झज्जर, जींद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र आदि) में समर्थकों ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर FIR दर्ज करने की मांग की है।  

पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि उनके धैर्य को कमजोरी न समझा जाए। वहीं उनके बेटे भव्य बिश्नोई ने सांसद के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए पार्टी नेतृत्व से संज्ञान लेने की मांग की है।

No comments :

Leave a Reply