HEADLINES


More

BSNL विभाग की कॉपर केबल चोरी के मामले में 4 गिरफ्तार, क्राईम ब्रांच सेंट्रल की कार्रवाई

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 31 May 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद- फरीदाबाद पुलिस की चोरो पर लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी है। सेक्टर-15 मार्किट के मेन गेट के सामने खुदाई कर BSNL की कॉपर केबल चोरी करने के मामले में क्राईम ब्रांच सेंट्रल की टीम ने राजा बाबू(25), मोहम्मद आजाद(45), आफताब(32) व आमिर(23) वासी दिल्ली को गिरफ्तार किया है।


पुलिस प्रवक्ता अनुसार संदीप शर्मा JTO, BSNL ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि 27 मई को सूचना मिली कि सेक्टर-15 मार्किट के मेन गेट के सामने फुटपाथ की खुदाई कर किसी नामालुम व्यक्तियों द्वारा BSNL की कोपर केबल को चारी कर लिया। जिस शिकायत पर थाना सेंट्रल में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

जांच में सामने आये कि आफताब व आमिर ने कॉपर केबल चोरी की योजना बनाई थी। उन्होनें राजा बाबू व मोहम्मद आजाद को केबल की खुदाई के लिए बुलाया था। जिनको खुदाई के 5000 रुपये मिले थे। केबल को आरोपी गाडी में डालकर वहां से फरार हो गये थे। बाद में केबल को बेच दिया था। गाड़ी वाले व केबल खरीदने वाले की तलाश की जा रही है। आरोपितों को जेल भेज दिया गया है। 


No comments :

Leave a Reply