//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद, 4 मई।
ओल्ड फरीदाबाद थाना क्षेत्र में महिला के साथ ऑटो में धक्का-मुक्की कर सोने का कड़ा चोरी करने का मामला अभी तक नहीं सु
लझ पाया है। इस संबंध में थाना ओल्ड फरीदाबाद में मामला दर्ज है। पीड़िता एवं शिकायतकर्ता अधिवक्ता कुसुम लता जैन ने पूर्व में मामले को किसी अन्य जांच एजेंसी को सौंपने की मांग भी उठाई थी। हालांकि, मामला पहले ही क्राइम ब्रांच बीपीटीपी-75 को ट्रांसफर किया जा चुका है, लेकिन अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से वकीलों में नाराजगी व्याप्त है। इसी को लेकर सोमवार को वकीलों के एक प्रतिनिधिमंडल ने डीसीपी क्राइम डॉ राजेश कुमार मोहन से मुलाकात कर मामले में तेजी लाने, आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा चोरी हुए करीब ₹4 लाख मूल्य के सोने के कड़े की बरामदगी की मांग की।

गौरतलब है कि 26 मार्च को सेक्टर-16 क्षेत्र में हुई इस वारदात में पीड़िता ऑटो में बैठकर घर लौट रही थी। इसी दौरान पहले से बैठे युवकों ने धक्का-मुक्की कर उसे असहज किया और मौका पाकर उसका सोने का कड़ा चोरी कर फरार हो गए। वकीलों ने डीसीपी क्राइम डॉ राजेश कुमार मोहन के समक्ष स्पष्ट रूप से कहा कि मामला गंभीर होने के बावजूद अब तक कोई ठोस परिणाम सामने नहीं आया है। इस पर डीसीपी क्राइम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया कि क्राइम ब्रांच को सख्त निर्देश दिए जाएंगे और जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। इस अवसर पर अधिवक्ता ज्योति अग्रवाल, सुनीता पांडेय, संगीता भाटी, संगीता रावत, संतोष शर्मा, बलजिंदर सिंह विरदी, दिनेश तोमर, तरुण अग्रवाल, प्रेमचंद जैन एवं कुसुम लता जैन सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।

No comments :