//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद 27 भी ( ) स्वास्थ्य विभाग तालमेल कमेटी के आह्वान पर जिले के स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल आज छठे दिन में प्रवेश कर गई। तालमेल कमेटी नें ऐलान किया है कि उनकी हड़ताल का एकसूत्री उद्देश्य है बर्खास्त स्वास्थ्य कर्मी श्री सुखबीर की बर्खास्तगी को खत्म कर उसे नौकरी पर बाइज्जत वापस लेना। आज के धरने को कमेटी की प्रधान श्रीमती आशा शर्मा, चेयरमैन श्री जितेन्द्र मोर एवं सर्व कर्मचारी संघ के नेताओं ने संबंधित किया। आज के धरने की अध्यक्षता जि
ला प्रधान श्रीमती सविता और मंच संचालन जिला सचिव श्री श्याम बीर नें किया।आज के धरने में कर्मचारी नेताओं नें सिविल सर्जन को अल्टीमेटम दिया कि अगर सरकार बर्खास्त कर्मी श्री सुखबीर को सोमवार तक नौकरी पर वापस नहीं लेती है तो मंगलवार से इस आंदोलन को और उग्र करके जिले की समस्त अस्पतालों और डिस्पेंसरियों को बन्द करा करा दिया जाएगा,और समस्त स्वास्थ्य कर्मी हड़ताल में शामिल होजाएंगे। उन्होंने सरकार को चेताया कि यदि ज़िले में स्वास्थ्य सेवाएं चरमराती है तो उसकी जिम्मेदार सरकार होगी।आज के धरने को श्री अजय प्रजापति, श्री कपिल वर्मा,श्रमती उर्मिला, श्री मती भारती आदि नेताओं नें संबोधित किया

No comments :