//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद 19 मई - सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान और नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री ने आज सेक्टर 12 में हड़ताल पर बैठे ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को संबोधित किया। उन्होंने ग्रामीण सफाई कर्मचारियों के आंदोलन का पुरजोर समर्थन किया । उन्होंने कहा कि आपका संघर्ष समानता और न्याय प्राप्ति के लिए है। उन्होंने पूर्ववर्ती और मौजूदा सरकार को ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को अस्थाई बनाए रखने के लिए जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि जब कार्य स्थाई है। तो उसके लिए अस्थाई कर्मचारी क्यों लगाए जाते हैं। उन्होंने
कहा कि इस संघर्ष में आपकी जीत निश्चित है। इसलिए सभी कर्मचारियों से इस आंदोलन को सफल बनाने में जुट जाने का आह्वान किया। हड़ताली कर्मचारियों को नगर पालिका कर्मचारी संघ के राज्य के डिप्टी जनरल सेक्रेटरी सुनील चंडालिया, जिला प्रधान दलीप बोहत, जिला सचिव अनिल चंडालिया, नगर निगम सफाई कर्मचारियों के प्रधान बलवीर बालगुहेर , कोषाध्यक्ष रघुवीर चौटाला, विजय चावला, उप प्रधान राकेश चंडालिया प्रेमपाल, राजवीर,लक्ष्मण, महेंद्र कुड़ियां , आदि ने भी संबोधित किया। शास्त्री ने बताया कि सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के सभी विभागीय कर्मचारी आपके आंदोलन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। यह आंदोलन तब तक चलेगा जब तक सरकार ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की मांगों को लागू नहीं कर देती। उन्होंने बताया कर्मचारी 15 मई से हड़ताल पर हैं । लेकिन सरकार हड़ताल को गंभीरता से नहीं ले रही है। आज हड़ताल का पांचवां दिन है। भीषण गर्मी और तेज धूप के बावजूद भी कर्मचारीयों का हड़ताल के प्रति रुझान लगातार बढ़ते जा रहा है। इस सभा की अध्यक्षता जिला उप प्रधान महेंद्र माडोतिया ने की जबकी संचालन दिनेश पाली ने किया। कर्मचारियों को सीटू के नेता वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने भी संबोधित किया। उन्होंने ने सरकार से पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट के द्वारा 31 दिसंबर 2025 को दिए गए निर्णय को लागू करके सभी को पक्का करने की मांग की। आज की सभा को तिगांव ब्लॉक के प्रधान विनोद, राजू बहादुर पुर, धीर सिंह रायपुर कलां कुलदीप अलीपुर विजय जुनहेडा, आकाश सतपुरा, विमल मधावली, सुनीता कच्चा बदरपुर, मुखला, चीरसी, धकेली चिरसी, शीशपाल फजुपुर खादर , संदीप बुखारपुर, महेश अटाली, संजय शाहपुर कलां, ब्रह्मपाल बहवलपुर, सुरेंद्र सिंह बहबलपुर, सतीश सुन पेड़, रोहतास पहलादपुर, फरीदाबाद ब्लॉक के प्रधान विक्रम सचिव नरेश पावटा, सुनीता, गुलाब सिंह हीरापुर, सोनु कबुलपुर परवरिश आदि ने भी संबोधित किया।

No comments :