//# Adsense Code Here #//
इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी मुख्यालय नई दिल्ली द्वारा आयोजित किए जा रहे फर्स्ट एड मास्टर्स ट्रेनर्स रिफ्रेशर ट्रेनिंग कोर्स जिसे इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी की पंजाब स्टेट ब्रांच द्वारा होटल चंडीगढ़ बेकोंस सैक्टर 42 सी चंडीगढ़ में
27 मई से 29 मई तक होस्ट किया जा रहा है। इस रिफ्रेशर ट्रेनिंग कोर्स में देश भर के विभिन्न राज्यों से 35 मास्टर्स ट्रेनर्स भाग ले रहे है। सभी ट्रेनर्स को प्रशिक्षण जाने माने अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षक डॉक्टर इत्तेंद्रपाल सिंह बाली दे रहे हैं। फरीदाबाद से पांच मास्टर ट्रेनर इशांक कौशिक, डी टी ओ, रवींद्र कुमार मनचंदा, दर्शन भाटिया, मीनू कौशल और गीता उत्प्रेति इस कोर्स में पार्टिसिपेट कर रहे है। हरियाणा राज्य के नौ मास्टर ट्रेनर इस रिफ्रेशर ट्रेनिंग कोर्स में पार्टिसिपेट कर रहे हैं। पूर्व प्राचार्य एवं फरीदाबाद के मास्टर ट्रेनर रवींद्र कुमार मनचंदा ने बताया के इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों को नई गाइडलाइंस के अनुसार जीवन रक्षा के नई तकनीक से उप टू डेट करवाया जा रहा है तथा सभी को प्रैक्टिस बाय डूइंग एंड क्रिएटिंग सिनेरियो द्वारा इंट्रोडक्शन, डेमो एवं हॉस्पिटलाइजेशन के माध्यम से इमरजेंसी में जीवन रक्षा हेतु उपलब्ध संसाधनों सहित नवाचार एवं इनोवेटिव मेथोडॉलॉजी द्वारा प्रशिक्षित किया जा रहा हैं। फर्स्ट एड के नेशनल मास्टर ट्रेनर इशांक कौशिक एवं रविंद्र कुमार मनचंदा ने बताया कि सभी मास्टर ट्रेनर्स को तीन दिवसीय प्रशिक्षण के अंतर्गत स्वयं सिनेरियो क्रिएट कर फ्रैक्चर, ब्लीडिंग, अन्कांशियसनेस सहित ऑटोमेटेड एक्सटर्नल डिफ्रिबिलेटर आदि का गहन अभ्यास एवं फीडबैक, कीनोट तथा पुनः डिस्कशन आदि के माध्यम से प्रैक्टिकल किया जा रहा है ताकि किसी भी डिजास्टर और आपात स्थिति में अधिक से अधिक लोगों की जीवन रक्षा की जा सके।

No comments :