HEADLINES


More

ख़फ़ा ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने लघु सचिवालय में सरकार का पुतला फूंका

Posted by : pramod goyal on : Friday, 22 May 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद ‌22 मई ‌‌ - हड़ताल के आठवें दिन सरकार  से ख़फ़ा हुए बैठे ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने  ‌ लघु सचिवालय में सरकार का पुतला फूंका। आज  के ‌ इस प्रदर्शन की अध्यक्षता प्रधान महेंद्र सिंह माढोतिया ने की । जबकि संचालन वित सचिव दिनेश पाली ने किया। ‌ गुस्साए  कर्मचारीयों ने जमकर सरकार  विरोधी नारे लगाए।‌ कर्मचारी कच्चे कर्मियों को पक्का करो, ‌₹26000 न्यूनतम वेतनमान दो, ‌ 400 की आबादी पर एक कर्मचारी की भर्ती करो के नारे लगा रहे थे। इस अवसर पर


सीटू के जिला प्रधान निरंतर पराशर और जिला सचिव वीरेंद्र सिंह डंगवाल उपस्थित रहे।‌‌ कर्मचारियों को संबोधित करते हुए सीटू जिला सचिव ने सरकार से  समय रहते मांगों का निराकरण करने की मांग की। अन्यथा ‌ 24 और 25 मई को ‌ नरवाना में 

महापड़ाव डाला जाएगा।‌ उनके अनुसार कर्मचारी 15 मई से ‌ बेमियादी  हड़ताल पर हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में कूड़े के ढेर  लग गए हैं। सफाई नहीं हो रही है। इसके बावजूद भी सरकार बातचीत करने को तैयार नहीं है। सरकार ने पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट के फैसले को भी लागू नहीं किया है। जिसमें 10 वर्ष की सेवाकाल पूरी कर चुके कर्मचारियों को पक्का करने का निर्णय दिया गया था। इसी सरकार के द्वारा ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का वेतन 26000 रुपया करने का निर्णय भी लिया गया। लेकिन अभी तक इसको  अमली जामा नहीं पहनाया गया है‌।‌ ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को रिटायरमेंट के बेनिफिट नहीं मिलते हैं। महंगाई भत्ता नहीं दिया जाता है। काम करने के लिए उन्नत किस्म के औजार नहीं दिए जाते हैं। वर्दी और धुलाई भत्ता भी नहीं मिलता है। कर्मचारी की मृत्यु होने पर उसके परिजनों को नौकरी भी नहीं दी जाती है। आज के प्रदर्शन को बल्लभगढ़ के ब्लॉक प्रधान विनीत, ‌ तिगांव के ब्लॉक प्रधान विनोद, ‌ सचिव नरेश पावटा,‌ मनोज मौजपुर, ‌ राजू नरावली,‌ गुलाब हंस हीरापुर, ‌‌ मनोज हंस, ‌ महेश अटाली, ‌ आदि ने भी संबोधित किया।

No comments :

Leave a Reply