HEADLINES


More

आरटूएफ मॉर्शल ऑर्ट एकेडमी बल्लभगढ़ में बेल्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

Posted by : pramod goyal on : Monday, 25 May 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद, 25 मई : आरटूएफ मॉर्शल ऑर्ट एकेडमी बल्लभगढ़ में सोमवार को बेल्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। एकेडमी के जनरल सेक्रेटरी शियान दुष्यंत सैनी एवं दिवाकर सैनी ने खिलाडियों का बेल्ट टेस्ट लिया। जिसमें खिलाडियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। कोच वंश सैनी ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान यश सैनी अटाली, राहित, दीपा पांचाल, तन्नु ध


नखड़, हिमांशी नरवत ने ब्लैक बेल्ट हासिल किया। वहीं देवांश पांडे, मृगया मोदी, काव्यांश सोलंकी, युवराज ने ऑरेंज बेल्ट हासिल किया। इसी प्रकार शिवांश,दक्ष,दक्ष सैनी,ताबिश खान ने येलो बेल्ट हासिल किया। शियान दुष्यंत सैनी एवं दिवाकर सैनी ने खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को हमेशा खेल की भावना के साथ खेलना चाहिए। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी खेलों में भाग लेकर अपने माता पिता व जिले का नाम रोशन करें। उन्होंने खिलाड़ियों से आह्वान किया कि नशे से दूर रहे और अपनी मेहनत के दम पर मेडल हासिल करें। 


No comments :

Leave a Reply