HEADLINES


More

जनगणना कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कनरे की तैयारी

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 16 May 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद में जनगणना कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कनरे की तैयारी कर रहा है। ड्यूटी पर न पहुंचने वाले 22 एन्यूमेरेटर पर एफआईआर दर्ज कराने के लिए संबधित थानों में पत्र जारी किया है। इससे पहले भी 9 कर्मचारियों पर केस दर्ज कराया जा चुका है।

नगर निगम से मिली जानकारी के अनुसार ये कार्रवाही उन कर्मचारियों पर की जा रही है जिनकी डयूटी जनगणना कार्य में लगाई गई है। लेकिन वह अपनी डयूटी पर नही पहुंच रहे है। ऐसे कर्मचारिोयं की संख्या ओल्ड जॉन में 1,एनआईटी से 9 ,बल्लभगढ़ और चंदावली जॉन 12 है। यह लोग अपने उच्च अधिकारियों की बिना परमिशन के डयूटी पर गैर हाजिर चल रहे है।

नगर निगम के ए़डिशनल कमीश्नर गौरव अंतिल ने बताया कि इन कर्मचारियों की गैर हाजिर होने के कारण जनगणना कार्य प्रभावित किया है। उन्होंने कहा कि सभी जॉइंट कमिश्नर कम एडिशनल सिटी सेन्सस ऑफ़िसर द्वारा सबंधित थानों में पत्र लिखकर एफआईआर दर्ज करने का अनुरोध किया गया है।


उन्होंने कहा कि जनगणना कार्य राष्ट्रीय दायित्व है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनुपालन न करने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि ऐसे मामलों में कानून के अनुसार शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

No comments :

Leave a Reply