//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद 12 मई - ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को रेगुलर करने एवं न्यूनतम वेतन 26000 रुपया मासिक देने, तथा बढ़ती महंगाई के अनुसार वेतन में बढ़ोतरी करने सहित अन्य मांगों को लेकर आज ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन ने जिला मुख्यालय पर तेज धूप होने के बाद जोरदार प्रदर्शन किया। इसके बाद 18 सूत्री मांगों का ज्ञापन महानिदेशक विकास एवं पंचायत विभाग चंडीगढ़ के नाम डी डी पी ओ फरीदाबाद को सौंपा गया। इस प्रदर्शन की अध्यक्षता उप प्रधान नरेश पावटा ने की जबकि संचालन जिला सचिव राजू ने किया। इस अवसर पर सीटू के जिला सचिव वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने वर्करों को संबो
धित करते हुए् कहा कि सरकार दो साल से मांगों की अनदेखी कर रही है। कई घोषणाओं के बाद भी उनको लागू नहीं किया गया। बार-बार ज्ञापन भेजने के बाद वार्ता का समय नहीं दिया। उन्होंने कहा कि नगर पालिका के कर्मचारी अपनी मांगों के लिए एक मई से हड़ताल पर हैं। शहरों में गंदगी के ढेर लगे हुए हैं बीमारी फैलने का खतरा है। लेकिन सरकार अपनी हठधर्मिता पर अड़ी हुई है। हड़ताली कर्मियों से बातें नहीं कर रही है। जिला कमेटी के सचिव राजू और कोषाध्यक्ष दिनेश पाली ने उनकी मांगों का समर्थन करते हुए लागू करने का आग्रह किया। सीटू जिला कमेटी ने भारत सरकार के श्रम और रोजगार मंत्रालय द्वारा 8 मई को चारों श्रम संहिताओं को लागू करने बारे जारी गजट नोटिफिकेशन की प्रतिलिपियां भी जलाई । आज के प्रदर्शन में मनोज हंस, विनीत, राजू, के अलावा अन्य लोगों ने भी भाग लिया।

No comments :