HEADLINES


More

मंदिर-मस्जिद ध्वस्त किए जाने की कार्रवाई को कांग्रेस नेता विजय प्रताप सिंह ने निंदनीय, शर्मनाक और अमानवीय बताया

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 31 May 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद के एनआईटी-3 में स्थित शिव मंदिर और नेहरू कॉलोनी स्थित वर्षों पुरानी मस्जिद को नगर निगम द्वारा शनिवार तड़के ध्वस्त किए जाने के बाद इस मामले ने राजनीतिक रंग पकड़ लिया है।

कांग्रेस नेता विजय प्रताप सिंह ने कार्रवाई पर कड़ी नाराजगी जताते हुए इसे निंदनीय, शर्मनाक और अमानवीय बताया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को धार्मिक स्थलों और आसपास रहने वाले लोगों से बातचीत किए बिना इस तरह की कार्रवाई नहीं करनी चाहिए थी।

विजय प्रताप सिंह ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर


मौके का जायजा लिया और स्थानीय लोगों से बातचीत की। उन्होंने बताया कि क्षेत्रवासियों ने उन्हें जानकारी दी कि रात के समय जब लोग अपने घरों में सो रहे थे।

तभी प्रशासन और नगर निगम की टीम बुलडोजर लेकर पहुंची और मंदिर, मस्जिद के साथ-साथ आसपास बने मकानों पर भी कार्रवाई शुरू कर दी। लोगों के अनुसार नेहरू कॉलोनी में करीब 12 मकानों को भी तोड़ा गया। उनका कहना था कि कई परिवारों को अपना सामान तक निकालने का पर्याप्त समय नहीं दिया गया। कांग्रेस नेता ने कहा कि यदि किसी सरकारी योजना, सड़क निर्माण या अन्य सार्वजनिक परियोजना के लिए मंदिर और मस्जिद को हटाना जरूरी था, तो प्रशासन को पहले स्थानीय लोगों, धार्मिक संगठनों और प्रभावित परिवारों से बातचीत करनी चाहिए थी।उन्होंने कहा कि मंदिर और मस्जिद केवल इमारतें नहीं होतीं, बल्कि लोगों की धार्मिक आस्था और भावनाओं का केंद्र होती हैं। ऐसे में किसी भी कार्रवाई से पहले लोगों को विश्वास में लेना और वैकल्पिक व्यवस्था करना प्रशासन की जिम्मेदारी होती है।

No comments :

Leave a Reply