HEADLINES


More

होटल कर्मचारी पर जानलेवा हमला करने के मामले में एक काबू

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 21 May 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद– सेक्टर 12 मोड स्थित चंदीला फूड होटल में कर्मचारी पर जान से मारने की नियत से पिस्टल तानने के मामले में पुलिस ने एक आरोपित को काबू किया है। जिसकी पहचान केशव शर्मा निवासी सेक्टर-3 फरीदाबाद के रूप में हुई है। आरोपित को माननीय अदालत में पेश कर 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।



पुलिस प्रवक्ता अनुसार गांव चन्दावली निवासी अभिषेक ने थाना सेंट्रल में दी शिकायत में बताया कि वह सेक्टर-12 मोड़ स्थित चंदीला फूड होटल पर कार्य करता है। 20 मई को सुबह करीब 5:30 बजे वह अपने साथी अशोक व अन्य कर्मचारियों के साथ होटल पर मौजूद था। इसी दौरान एक कार में सवार होकर तीन युवक वहां पहुंचे और ऑर्डर के बहाने उसे बुलाने लगे। जब वह कार के पास पहुंचा तो कार में बैठे युवकों ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। इसी दौरान पीछे की सीट पर बैठे युवक ने उतरकर उसके साथ मारपीट की तथा कार की आगे वाली सीट पर बैठे युवक ने जान से मारने की नियत से अपने हाथ में ली हुई पिस्टल उसकी छाती पर तान दी और गोली चलाने का प्रयास किया। उसने तत्परता दिखाते हुए बचाव किया तथा होटल कर्मचारियों की मदद से पिस्टल छीन ली। शिकायत पर थाना सेंट्रल में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि केशव अपने दो अन्य साथियों के साथ खाना खाने के लिए होटल पर गया था, जहां उन्होंने होटल कर्मचारियों के साथ बदसलूकी की और उसके साथी रोहित ने पिस्टल निकालकर कर्मचारी पर फायर करने की कोशिश की। वारदात में प्रयुक्त होंडा सिविक कार केशव की है, जिस गाड़ी को पुलिस ने बरामद कर लिया है। साथ ही मौका से एक पिस्टल व कारतूस भी कब्जा में लिया है।

No comments :

Leave a Reply