//# Adsense Code Here #//
फ़रीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में इस्माइलपुर और बसंतपुर के बीच पुस्ता रोड के पास स्थित एक कपड़ों के कारखाने में बुधवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने की वजह से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने कारखाने के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया और वहां रखा कपड़ा जलकर राख हो गया। आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई दे रहा था।
घटना की सूचना सुबह करीब 6:30 बजे पुलिस और दमकल विभाग को मिली। सूचना मिलते ही पल्ला थाना प्रभारी सत्य प्रकाश अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। नवीन नगर चौकी इंचार्ज राकेश भी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कराया। आग की गंभीरता को देखते हुए फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया।
फायर कर्मियों ने काफी मेहनत के बाद आग पर धीरे-धीरे काबू पाया। करीब चार घंटे तक आग बुझाने का काम चलता रहा।

No comments :