HEADLINES


More

मंदिर- मस्जिद पर चला बुलडोजर: फरीदाबाद में इंटरनेट सेवा बंद, रोड ब्लॉक, गुरुग्राम रूट डायवर्ट

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 30 May 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद में एलिवेटेड रोड और RRTS कॉरिडोर निर्माण के लिए नगर निगम ने एक शिव मंदिर और मस्जिद पर बुलडोजर चलवा दिया। इसके साथ ही कई अवैध निर्माणों को भी धवस्त किया गया।

सुरक्षा के लिहाज से क्षेत्र में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। हालात को देखते हुए NIT क्षेत्र में करीब 21 घंटे तक इंटरनेट सेवा भी बंद की गई। फरीदाबाद ट्रैफिक पुलिस ने कई रोड भी बंद कर दी है। गुरुग्राम जाने के लिए ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि दिनभर ये कार्रवाई जारी रह सकती है।

उधर, नूंह से कांग्रेस के विधायक आफताब अहमद मस्जिद के टूटने की खबर के बाद घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने बैरिकेट लगाकर उन्हें रोक दिया। इसके बाद वो पुलिस बेरिकेडिंग के पास ही धरने पर बैठ गए। हालांकि, कुछ ही देर में वह वहां से उठ गए।

आफताब अहमद ने कहा कि यह विकास नहीं विनाश है। रात के 2 बजे मस्जिद को इस तरह से तोड़ देना पूरी तरह से गैरकानूनी है। यह पूरी तरह से सरकार की तानाशाही है और मानवता के खिलाफ है।


No comments :

Leave a Reply