HEADLINES


More

मजदूरी मांगने पहुंचे कारीगरों से मारपीट, जान से मारने की धमकी का आरोप

Posted by : pramod goyal on : Monday, 18 May 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद, 

फरीदाबाद के डीएलएफ इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक फैक्ट्री/वर्कशॉप में काम करने वाले कारीगरों ने मालिक एवं उसके सहयोगियों पर बकाया मजदूरी न देने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। मामले को लेकर थाना सेक्टर-31 में लिखित शिकायत दी गई है।
   शिकायतकर्ता मोहन कुमार निवासी गद

पुरी, पृथला, जिला पलवल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने लगभग 10 अन्य कारीगर साथियों के साथ डीएलएफ इंडस्ट्रियल एरिया प्लॉट न 7 स्थित एक फैक्ट्री में कार्य करता था, जहाँ “अमन भारती” नामक व्यक्ति स्वयं को मालिक बताकर काम कराता था। शिकायत के अनुसार सभी कारीगरों की कुल मजदूरी लगभग 1,10,000 बकाया थी, जिसमें से आरोपी द्वारा केवल 50,000 दिए गए, जबकि 60,000 अब भी बाकी हैं।
   पीड़ित का आरोप है कि आरोपी लगातार मजदूरी देने में टालमटोल करता रहा। शिकायत के अनुसार 16 मई 2026 को आरोपी ने व्हाट्सएप कॉल पर कारीगरों को बुलाकर मशीन/सामान गिरवी रखने की बात कही। जब पीड़ित अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और मेहनत की मजदूरी मांगी, तब आरोपी के कहने पर “चपराना” नामक व्यक्ति एवं अन्य लोगों ने उनके साथ कथित रूप से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

No comments :

Leave a Reply